एसबीएसएस कॉलेज में कर्मचारियों ने प्राचार्य को सौंपा मांगपत्र
बेगुसराय, अप्रैल 13 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। लंबित मांगों के समर्थन में एसबीएसएस कॉलेज बेगूसराय कर्मचारी संघ इकाई की ओर से प्राचार्य का घेराव किया गया। यह कार्यक्रम ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी संघ के प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक कुंवर के नेतृत्व में सभी कर्मचारियों ने काली पट्टी लगाकर किया। प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने मांगों को 14 अक्टूबर 2024 को लिखित समझौता पत्र से माना। लेकिन, उसका पालन आज तक नहीं हुआ। शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार, सचिव, डॉ नीलेश कुमार, डॉ मोहम्मद परवेज, डॉ गोविंद पासवान आदि ने घेराव का समर्थन किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षकेतर कर्मी धीरज कुमार, राजीव कुमार, कुमार गौरव, स्वाती कुमारी, अरुण मालाकार, रामसेवक कुमार, कुंदन कुमार, अनिल पोद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.