सिमडेगा, अगस्त 20 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के बीरु स्थित शांति भवन मेडिकल सेंटर को राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत अधिकृत अस्पताल बनाया गया है। इस सुविधा के शुरू होने से योजना के लाभार्थियों और उनके परिवारों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण इलाज की सुविधा मिलेगी। योजना के तहत पात्र कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को प्रति परिवार प्रतिवर्ष पांच लाख से प्रारंभ होने वाले बीमा कवर का लाभ मिलेगा। साथ ही निर्धारित पैकेज के अनुसार सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। गंभीर बीमारियों के इलाज को भी योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार कवर किया जाएगा। लाभार्थी आवश्यक कार्ड एवं पात्रता दस्तावेज के साथ एसबीएमसी हेल्प डेस्क से संपर्क कर योजना का लाभ उठा सकते हैं। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...