मैनपुरी, जुलाई 29 -- शहर के एसबीआरएल वैश्य रेजिडेंशियल एजुकेशनल पब्लिक एकेडमी के पूर्व छात्र जतिन गुप्ता ने नीट यूजी-2026 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। जतिन ने 720 में से 634 अंक, 99.84 परसेंटाइल और ऑल इंडिया रैंक 2985 प्राप्त की है। उन्होंने विषयवार भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कैमिस्ट्री में 99.80, फिजिक्स में 99.72 और बायोलॉजी में 98.85 परसेंटाइल हासिल किए। वर्ष 2025 में एसबीआरएल एकेडमी से 12वीं उत्तीर्ण करने वाले जतिन ने ऑनलाइन कोचिंग और खुद के कठोर परिश्रम, अनुशासन व नियमित अभ्यास के बल पर यह मुकाम हासिल किया। जतिन ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के मार्गदर्शन और एकेडमी के शिक्षकों से मिले निरंतर सहयोग व प्रेरणा को दिया है। छात्र की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर संस्थ...