एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन की मीटिंग में कर्मचारियों के मुद्दों पर चर्चा
बरेली, सितम्बर 10 -- प्रशासनिक कार्यालय के सभागार में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन और बैंक प्रबंधन के बीच मॉड्यूल कंसल्टेटिव मीटिंग आयोजित हुई। बैठक में लखनऊ मंडल के एसोसिएशन महामंत्री डॉ. दिनेश कुमार सिंह और अध्यक्ष अजय पांडे विशेष रूप से मौजूद रहे। महामंत्री डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि संगठन की ताकत एकता, जागरूकता और सक्रिय सहभागिता में है। उन्होंने कर्मचारियों से संगठन को मजबूत बनाने और नए साथियों को जोड़ने का आह्वान किया। उप महामंत्री बरेली मॉड्यूल नवींद्र कुमार ने कहा कि संगठन की मजबूती कर्मचारियों की सबसे बड़ी सुरक्षा है। बैठक में उप महाप्रबंधक आशीष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक नीरज कुमार राय समेत विभिन्न क्षेत्रों के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.