रुद्रपुर, अप्रैल 1 -- दिनेशपुर। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) दिनेशपुर शाखा में कार्यरत क्लर्क जसवीर सिंह गोराया के सेवानिवृत्त होने पर बैंक परिवार की ओर से विदाई दी गई। जसवीर सिंह ने भारतीय सेना में 17 वर्षों तक सेवा देने के बाद 25 दिसंबर 2005 को एसबीआई की हल्द्वानी स्थित कुसुमखेड़ा शाखा में क्लर्क पद पर नियुक्ति प्राप्त की थी। इस दौरान शाखा प्रबंधक दिनेश कुमार, एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन दिल्ली सर्किल के अध्यक्ष कुलदीप सिंह बवेजा, सर्विस मैनेजर विनय विष्ट, कैशियर पलविंदर सिंह, राकेश जोशी, नीरज राणा, चंदन सिंह बिष्ट के अलावा बिलासपुर के ब्लॉक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, जसवीर कौर और बलराज औलख आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.