चित्रकूट, मार्च 30 -- चित्रकूट, संवाददाता। एसबीआई शाखा राजापुर में सोमवार को तड़के अचानक भीषण आग लग गई। सुबह लोगों ने बैंक के भीतर से उठ रहे धुआं को देखा तो पुलिस को अवगत कराया। आनन-फानन पहुंची अग्निशमन की टीमें आग बुझाने में जुट गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया। आग से बैंक के भीतर रखे कंप्यूटर, रजिस्टर, फर्नीचर आदि जल गया है। कैश और महत्वपूर्ण दस्तावेज बच गए है। लॉकर तक पहुंचने के पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल आग लगने की वजह विद्युत शार्टसर्किट होने की संभावना जताई जा रही है।राजापुर कस्बे के मुख्य मार्ग में संचालित एसबीआई शाखा में सोमवार को सुबह करीब सात बजे घूमने निकले कुछ लोगों ने अंदर से उठ रहा धुआं देखा तो बैंक के बाहर एटीएम में तैनात गार्ड को अवगत कराया। जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक लाखन सिंह पुलिसबल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.