नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) प्रवर्तित वैकल्पिक संपत्ति प्रबंधक एसबीआई वेंचर्स की स्टार्टअप में निवेश को अपने तीसरे जलवायु-केंद्रित कोष के लिए 2,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। एसबीआई वेंचर्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) प्रेम प्रभाकर ने यहां 'आईवीसीए ग्रीन रिटर्न्स शिखर सम्मेलन' के दूसरे संस्करण में कहा कि इससे हरित वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा जो एक नया वित्तीय अवसर है। उन्होंने कहा कि इसके लिए घरेलू एवं वैश्विक निवेशकों से संपर्क किया जाएगा। एक रोड शो अगले साल की शुरुआत में किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.