सिमडेगा, मार्च 12 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि।टाउन थाना के सामने एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के नया कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यालय का उद्घाटन रीजनल डायरेक्टर अमित कुमार शाह ने फीताकाट कर काटकर किया। उन्होंने बताया कि झारखंड और बिहार में कुल 97 शाखाएं खोली जा चुकी हैं। जिनमें सिमडेगा की शाखा अब जुड़ गई है। उन्होंने कहा कि इस कार्यालय के खुलने से जिले के लोगों को अब इंश्योरेंस से जुड़े सभी कार्यों के लिए परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। यहां पॉलिसी से संबंधित सभी प्रकार की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उद्घाटन कार्यक्रम में डिविजनल हेड विनायक कुमार, बिजनेस मैनेजर राजेंद्र साहू सहित कार्यालय के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।-
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.