रामगढ़, मई 23 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। शहर के स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के मेन ब्रांच की पार्किंग से एटीएम गार्ड की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सिरका मुंडा पट्टी निवासी अनिल सागर ने रामगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार अनिल सागर भारतीय स्टेट बैंक की मेन ब्रांच में एटीएम गार्ड के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 6 मई 2026 को रोज की तरह अपनी बाइक संख्या जेएच 01 डीटी 0525 को बैंक परिसर की पार्किंग में खड़ी कर ड्यूटी करने चले गए थे। ड्यूटी समाप्त होने के बाद जब वह वापस लौटे तो उनकी बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चलने पर उन्होंने बैंक के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। फुटेज में दो अज्ञात युवक उनकी होंडा सीबी शाइन एसपी बाइक को ले जाते हुए दिखाई दिए। घटना शाम करीब छह बजे...