एसबीआई में बदलेंगे बेसिक शिक्षकों के वेतन खाते, मिलेगा बीमा सुरक्षा कवच
बरेली, जुलाई 28 -- बेसिक शिक्षा विभाग ने स्थायी, संविदा और आउटसोर्सिंग शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए भारतीय स्टेट बैंक के साथ समझौता (एमओयू) साइन किया है। शासन के निर्देश पर अब स्थायी कर्मचारियों को अपना वेतन खाता स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज (एसजीएसपी) और संविदा कर्मियों को कॉरपोरेट सैलरी पैकेज (सीएसपी) में बदलना या नया खाता खुलवाना होगा। नई व्यवस्था के तहत स्थायी शिक्षकों को 10 लाख रुपये का ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस, एक करोड़ रुपये का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, 1.60 करोड़ रुपये का एयर एक्सीडेंट कवर समेत अन्य लाभ मिलेंगे। वहीं, संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मियों को मानदेय के आधार पर 30 लाख से 80 लाख रुपये तक का दुर्घटना व विकलांगता बीमा मिलेगा। 10 हजार रुपये से कम मानदेय पाने वाले कर्मियों को दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा मिलेगा। खाते खोलने और ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.