लखनऊ, दिसम्बर 10 -- एसबीआई कप लखनऊ मीडिया प्रीमियर लीग 2025 की शुरूआत 13 दिसंबर को पिछले संस्करण की विजेता इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एकादश व हिंदुस्तान टाइम्स के खेल से होगी। लखनऊ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन (एलएसजेए) की ओर से होने वाली लीग का उद्घाटन मैच केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर सुबह नौ बजे से खेला जाएगा। लीग का ड्रा बुधवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में प्रतिभागी टीमों के कप्तानों की मौजूदगी में पूर्व भारतीय क्रिकेटर ज्ञानेंद्र पांडेय ने निकाला। एलएसजेए के सचिव एसएम अरशद ने बताया कि लीग कम नॉकआउट आधार पर होने वाली लीग का आयोजन केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर होगा, जबकि कुछ मैच चौक स्टेडियम पर भी खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला 19 दिसंबर को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शाम चार बजे से दूधिया रोशनी में खेला जाएगा। आठ टीमें लेंगी हिस्सा एलएसजेए के सचिव ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.