रुद्रपुर, फरवरी 16 -- रुद्रपुर, संवाददाता। भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में सोमवार को जिलेभर के बैंक मित्रों की बैठक आयोजित की गई। इसमें बैंक मित्रों ने अपने कार्य अनुभव साझा किए और ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बैंक मित्रों का उत्साहवर्धन भी किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य प्रबंधक नरेंद्र उक्काई ने कहा कि बैंक मित्र बैंक और आमजन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने डिजिटल लेन-देन, जनधन खातों, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) जैसी सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में बैंक मित्रों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने निर्देश दिए कि निष्क्रिय...