जामताड़ा, जनवरी 6 -- एसबीआई फाउंडेशन व संवाद की पहल से महिला किसानों के बीच बीज वितरण फतेहपुर,प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेवा केंद्र बृंदबनी में एसबीआई फाउंडेशन की संस्था संवाद द्वारा संचालित ग्राम सक्षम परियोजना के तहत महिला किसानों के बीच सब्जी बीज का वितरण किया गया। इस अवसर पर सिमलाडांगाल एवं जामजोरी पंचायत के 50 से अधिक महिला किसानों को टमाटर, बैंगन, मिर्च, धनिया, मूली, गाजर, बींस, प्याज, लहसुन सहित विभिन्न किस्मों के उच्च गुणवत्ता वाले सब्जी बीज उपलब्ध कराए गए। वहीं संवाद संस्था के कार्यकर्ताओं ने बताया कि एसबीआई फाउंडेशन द्वारा यह सहयोग किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से दिया गया है। इससे किसान अपने खेतों और बाड़ी में सब्जी उत्पादन कर अपनी आजीविका में सुधार कर सकेंगे। साथ ही उनके परिवारों को पोषक तत्वों ...