एसबीआई परिसर में स्वास्थ्य एवं उच्च रक्तचाप जांच शिविर आयोजित
औरैया, जून 2 -- औरैया, संवाददाता। भारतीय स्टेट बैंक, औरैया परिसर में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं उच्च रक्तचाप जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बैंक कर्मचारियों एवं ग्राहकों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार के निर्देशन में आयोजित शिविर का उद्देश्य उच्च रक्तचाप एवं हृदय रोगों के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपस्थित लोगों को उच्च रक्तचाप के कारण, लक्षण, बचाव एवं उपचार की जानकारी दी। साथ ही नियमित स्वास्थ्य जांच और संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह भी दी गई। शिविर में भारतीय स्टेट बैंक, औरैया के लगभग 50 कर्मचारियों एवं 153 से अधिक ग्राहकों ने प्रतिभाग किया। यह भी पढ़ें- तहसील परिसर में लगा शिविर, 156 लोगों की ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.