संभल, फरवरी 26 -- भारतीय स्टेट बैंक समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान और विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहा है। इसी क्रम में बैंक ने ब्लॉक पवांसा के गांव थरेसा जयसिंह स्थित कंपोजिट स्कूल में बुनियादी सुविधाओं के विकास हेतु लगभग पांच लाख रुपये का सहयोग प्रदान किया। क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय पंचम, रामपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभात कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय को कई आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए। सहयोग के तहत विद्यालय में रंग-रोगन कराया गया तथा दो कंप्यूटर, सौर पैनल सहित इन्वर्टर, चार छत पंखे, 15 छात्रों के लिए बेंच, 80 लीटर का वाटर कूलर और आरओ सिस्टम प्रदान किया गया। इसके अलावा दो कार्यालय मेज, तीन कार्यालय कुर्सियां और एक प्रधानाध्यापक कुर्सी भी दी गईं। इस सहयोग से विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.