एसबीआई ने शहीद परिवार को सौंपा एक करोड़ का चेक
लखनऊ, अप्रैल 9 -- भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) कैंट शाखा ने शहीद सैनिक होम बहादुर गुरंग की पत्नी दुर्गा देवी गुरंग को व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा के दावे के तहत एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा। एसबीआई की एजीएम दीप्ति दीक्षित ने कहा कि यह डिफेंस सैलरी पैकेज की मजबूती तथा सशस्त्र बलों की सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। नेपाल के मूल निवासी गुरंग गोरखा रायफल्स में सेवा देते हुए 16 अगस्त 2025 को शहीद हो गए थे। बैंक की क्षेत्रीय प्रबंधक अवंतिका सिंह मिश्रा तथा कर्नल देवेश जयंत जोशी ने चेक सौंपा। क्षेत्रीय मैनेजर ने बताया कि एसबीआई लखनऊ का चेक नेपाल में एसबीआई की किसी भी शाखा में जमा और क्लीयर किया जा सकता है। पावर ग्रिड ने कैंसर संस्थान को भेंट किया चिकित्सीय उपकरणलखनऊ। पावर ग्रिड गोमती यमुना ट्रांसमिशन ने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.