एसबीआई ने विश्वनाथ धाम के लिए भेंट किया 11 गोल्फ कार्ट
वाराणसी, सितम्बर 10 -- वाराणसी। एसबीआई ने काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए 11 गोल्फ कार्ट भेंट किया है। बुधवार को एसबीआई वाराणसी के डीजीएम कुमार आनंद ने विश्वनाथ धाम के सीईओ विश्वभूषण मिश्र को चाबियां सौंपी। कुमार आनंद ने कहा कि देश विदेश से काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। बैंक के सीएसआर फंड से यह भेंट दी गई है। एसबीआई अपनी सामाजिक उत्तरदायित्व का समय समय पर निर्वहन करता रहता है। इस दौरान आरएम सौरभ चंद्रा, डीसीपी सुरक्षा एवं ट्रैफिक अनिल कुमार, एसबीआई के चीफ मैनेजर आशीष मिश्रा, मैनेजर वीपी गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.