मिर्जापुर, फरवरी 18 -- चुनार। भारतीय स्टेट बैंक शाखा मगरहा की ओर से नरोत्तम सिंह पदम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मगरहा में निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरण एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाखा प्रबंधक जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के तहत छात्राओं को 500 सेनेटरी पैड वितरित किए गए। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय कार्यालय राबर्ट्सगंज के चीफ मैनेजर संतोष कुमार ने कहा कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन जागरूकता के अभाव में छात्राओं को स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि उद्देश्य केवल पैड वितरण नहीं, बल्कि स्वच्छता व आत्मविश्वास के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। प्राचार्य प्रो. मृणालिनी सिंह ने बैंक की पहल की सराहना की। कार्यक्रम में बैंक व महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.