गया, अप्रैल 8 -- भारतीय स्टेट बैंक ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान के दिवगंत होने के बाद उनकी विधवा पत्नी को "सैलरी पैकेज के साथ इंश्योरेंस की सहायता प्रदान की। बुधवार बैंक की ओर से जवान की पत्नी अर्चना भारती को इंश्योरेंस के एक करोड़ रुपए बतौर सहायता राशि प्रदान की गई। क्षेत्रीय कार्यालय में उप महाप्रबंधक थानाराम सोलंकी व क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से यह जवान की आश्रित को चेक प्रदान किया। इस मौके पर मुख्य प्रबंधक डॉली सिन्हा, वजीरगंज शाखा के प्रबंधक विवेक कुमार व सहायक प्रबंधक सुमंत सौरभ सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...