धनबाद, मार्च 18 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। एसबीआई की मेन ब्रांच ने मंगलवार को बैंक मोड़ चैंबर के सहयोग से कारोबारियों के बीच सिक्के का वितरण किया। छह लाख 25 हजार के 20, पांच और दो रुपए के सिक्के उपलब्ध कराए गए, ताकि कारोबारियों को लेन-देन में सुविधा हो सके। कार्यक्रम में कैश डिप्टी मैनेजर दिलीप कुमार और संदीप कुमार दास मौजूद थे। वहीं बैंक मोड़ चैंबर के अध्यक्ष प्रमोद गोयल, सचिव लोकेश अग्रवाल, सह सचिव सुशील सांवरिया, विकास पटवारी, अमित जैन सहित कई कारोबारी मौजूद थे। चैंबर ने बताया कि एसबीआई हमेशा से सिक्का वितरण में अग्रणी रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...