बोकारो, फरवरी 14 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के ओरदाना पंचायत के पंचायत सचिवालय में वित्तीय साक्षरता के तहत भारतीय स्टेट बैंक पेटरवार शाखा के तत्वावधान में साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया गया। जिसने मुख्य रूप से एल डी एम बोकारो, पेटरवार के अंचल अधिकारी अशोक राम, ओरदाना मुखिया इंद्रा देवी के प्रतिनिधि गुलाब चंद मांझी, एस बी आई पेटरवार के शाखा प्रबंध अचिन्त्य ख्वास सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों की ओर से दीप प्रज्जलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान शाखा प्रबंधक ने ग्रामीणों को ई के वाई सी सहित विभिन्न पहलुओं पर ग्रामीणों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.