धनबाद, जुलाई 2 -- भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का 71वां स्थापना दिवस बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। झरिया बाजार शाखा में प्रबंधक अरविंद कुमार ने केक काटा और ग्राहकों के बीच टॉफी बांटी। उन्होंने बताया कि एक जुलाई 1955 को इम्पीरियल बैंक का राष्ट्रीयकरण कर एसबीआई की स्थापना हुई थी। इसका मुख्यालय मुंबई में है। वर्तमान में बैंक की 23,270 शाखाएं, 63,580 एटीएम और विदेशों में 241 कार्यालय संचालित हैं। इस मौके पर क्षेत्र प्रबंधक दिनेश कुमार, सेवा प्रबंधक रंजन सरकार, विजय श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार, रौनीत कुमार, अमल कुमार मंडल और प्रीति कुमारी ने ग्राहकों संग खुशियां साझा की। यह भी पढ़ें- एसबीआई शाखा में मनाया गया स्थापना दिवस यह भी पढ़ें- Khagaria News: एसबीआई ने स्थापना दिवस पर जीविका कर्मियों को किया सम्मानित यह भी पढ़ें- एसबीआई के 71वें स्थापना दिव...