शामली, जनवरी 14 -- भारतीय स्टेट बैंक की एलम शाखा ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में मृत ट्रक चालक की पत्नी को 40 लाख रुपये का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस क्लेम प्रदान किया है। यह राशि एसबीआई जनरल इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत दी गई है। जनपद बागपत के गांव भगवानपुर मौजिजाबाद नागल निवासी हरबीर ट्रक चालक था। उसका कांधला कस्बा स्थित भारतीय स्टेट बैंक की एलम शाखा में बचत खाता था, जिसके साथ उसने एसबीआई की पॉलिसी भी ली हुई थी। 25 मई 2025 को असम राज्य में ट्रक चलाते समय हरबीर की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई थी। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद भारतीय स्टेट बैंक की ओर से मृतक की पत्नी सोनी को 40 लाख रुपये का बीमा क्लेम स्वीकृत किया गया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में ब्रांच मैनेजर सुमित कुमार, रीजनल मैनेजर राकेश कुमार, नगर पंचायत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.