एसबीआई छाता में केसीसी जमा करने आए किसान से के थैले से 50 हजार पार
मथुरा, जून 10 -- छाता, कस्बा में सराय शाही स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में मंगलवार दोपहर केसीसी की रकम जमा करने आये किसान के साथ टप्पेबाजी की घटना हो गयी। शातिर महिलाएं उसके बैग से 50 हजार रुपये पार कर ले गयीं। टप्पेबाजी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर सीसीटीवी खंगाल शातिर महिलाओं की तलाश में जुट गयी है। मंगलवार दोपहर 01:53 बजे बैंक में गांव भदावल निवासी किसान दानी कैश काउंटर-5 पर केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) की रकम तीन लाख 40 हजार रुपये जमा करने पहुंचे थे। तभी उनके थैले से 50 हजार रुपये की गड्डी पार हो गयी। यह भी पढ़ें- दलसिंहसराय में महिला से रुपयों से भरा बैग झपटा इसे देख किसान ने शोर मचाया तो बैंक परिसर में हडकंप मच गया। बैंक प्रबंधक निखिल सैंगर ने जानकारी होने पर सीसीटीवी खंगाल पुलिस को सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.