लखनऊ, मई 8 -- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन के तत्वाधान में विभिन्न मांगों को लेकर बैंक के प्रधान कार्यालय एवं प्रशासनिक कार्यालय के सामने मौन प्रदर्शन किया गया। बताया गया कि 11 मई को भोजनावकाश में एसबीआई के प्रधान कार्यालय, आरबीओ, एओ आदि कार्यालय में केंद्रीकृत प्रदर्शन किए जाएंगे। मांगें न मानी गईं तो 25 और 26 को हड़ताल होगी। एसबीआईएसए के मंडल अध्यक्ष अजय पांडे एवं महामंत्री डॉ. दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर बृजेश कुमार तिवारी, (लखनऊ पश्चिम), आकाश शर्मा, एनसीबीई, (उपमहामंत्री द्वय) ने बताया कि उच्च प्रबंधन के एकतरफा तरीके से द्विपक्षीय समझौतों का उल्लंघन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- जिला सहकारी बैंक कर्मचारी 22 मई को देंगे धरना संदेश वाहकों, गार्डों की भर्ती बंद है, जिसके कारण अस्थाई कॉन्ट्रैक्ट के क...