एसबीआई के नए उपमहाप्रबंधक का स्वागत
धनबाद, मई 28 -- धनबाद। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया धनबाद में अधिकारी संघ व सेवा धनबाद ने बुधवार को नवनियुक्त उपमहाप्रबंधक प्रफुल्ल कुमार झा का स्वागत किया। समारोह में धनबाद अंचल अधिकारी संघ के अध्यक्ष रवींद्र पैट्रिक टोप्पो, आंचलिक सचिव सत्यम आनंद व सेवा धनबाद के डीजीएस संतोष कुमार मौजूद थे। पदाधिकारियों ने प्रफुल्ल झा को पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया और उनके सफल व कार्यकुशल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। मौके पर बैंकिंग सेवाओं को और बेहतर बनाने तथा ग्राहकों के हित में समन्वय के साथ कार्य करने पर चर्चा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.