मुरादाबाद, जुलाई 1 -- शरीफ नगर क्षेत्र में भारतीय स्टेट बैंक की ओर से बुधवार को एक महा कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एफआई मैनेजर पीयूष शर्मा, भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहकों को विस्तार से जानकारी देने के साथ ही जागरूकता के लिए हर संभव प्रयास करने पर बल दिया। महाकैंप के दौरान जिन बैंक खातों की केवाईसी लंबित थी, उनकी केवाईसी की गई। साथ ही बंद पड़े खातों को पुनः सक्रिय कराने की प्रक्रिया के संबंध में ग्राहकों को आवश्यक जानकारी एवं सहायता प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत नए जनधन खाते खोले गए तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना सहित विभिन्न बैंकिंग योजनाओं की विस्तृत जानकारी लोगों को दी गई। यह भी पढ़ें- दिनेशपुर में एसबीआई का 71वां स्थापना दिवस मनाया गया शिविर में बड़ी संख्या में ग्राहकों ने भाग लिया। बैंक अधिक...