एसबीआई की सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड सुविधा
आगरा, सितम्बर 28 -- एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो पर एडवांटेज एसबीआई कार्ड के लॉन्च की घोषणा की है। इससे खाताधारकों को डिजिटल तरीके से फिक्स्ड डिपॉजिट पर आधारित सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड पाने की सुविधा मिलेगी। अध्यक्ष चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी, एमडी अश्विनी कुमार तिवारी और एसबीआई कार्ड की एमडी एवं सीईओ सलिला पांडे ने इस सुविधा के बारे में बताया। डिजिटल आवेदन प्रक्रिया के जरिए 10 मिनट में सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड प्राप्त किया जा सकता है। इसमें एसबीआई कार्ड एलीट, एसबीआई कार्ड प्राइम, सिंपलीक्लिक एसबीआई कार्ड और सिंपलीसेव एसबीआई कार्ड के लिए आवेदन किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.