गौरीगंज, अगस्त 19 -- मुसाफिरखाना, अमेठी संवाददाता। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की विभिन्न शाखाओं से करीब 6.40 करोड़ रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मामलों में एसबीआई अमेठी शाखा के मुख्य प्रबंधक राहुल सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर मुसाफिरखाना के राजीव गांधी पालीटेक्निक एवं ग्रामोद्योग सेवा संस्थान से जुड़े कर्मचारियों समेत कई लोगों पर संगठित रूप से धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- अमेठी में एसबीआई की शाखाओं से 6.40 करोड़ की धोखाधड़ी पुलिस जांच पुलिस ने तहरीर के आधार पर 12 नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि एसबीआई की अमेठी शाखा में 11 ऋण खातों समेत विभिन्न शाखाओं में कुल 64 ऋण खातों के माध्यम से कथित तौर पर धोखाधड़ी की गई। आरोप है कि फर्जी कर्मचारियों के नाम पर फर्जी नियुक्त...