सीवान, मई 26 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। शहर के राजेन्द्र पथ स्थित राधिका मार्केट के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में सोमवार की सुबह करीब छह बजे आग लगने से लाखों रुपये की क्षति हो गयी। इस घटना के बाद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। इधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग पूरी तरह बुझने के बाद ही आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट होना बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार अगलगी की इस घटना में दस एसी, राउटर सर्वर दो, फोक्स सिलिंग, कम्प्यूटर, वायरिंग व रूम में रखे सभी कागजात सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। बावजूद इसके फायर बिग्रेड टीम की तत्परता से कुछ सामान जलने से बचाया जा सका। फायर बिग्रेड से जुड़े पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि स्टे...