गंगापार, अप्रैल 11 -- बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। आग के चलते बैंक के भीतर खड़ी बाइक समेत कंप्यूटर, फर्नीचर व महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए। गनीमत रही कि समय रहते भवन स्वामी की नींद खुल गई, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जिस भवन में एसबीआइ की शाखा स्थित है, उसकी दूसरी मंजिल पर मकान मालिक धर्मेंद्र उर्फ कल्लू जायसवाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार सुबह करीब चार बजे बैंक के भीतर आग लग गई। धीरे-धीरे धुएं ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। सुबह पांच बजे जब धर्मेंद्र की नींद खुली तो उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। नीचे आकर देखा तो बैंक के अंदर से आग की लपटें उठ रहीं थीं। शोर मचाया तो आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.