गढ़वा, अप्रैल 6 -- कांडी। प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को दिन में 12 बजे से भारतीय स्टेट बैंक की तरफ से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया है। उक्त संबंध में बीडीओ राकेश सहाय ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में साइबर फ्रॉड से लेकर के सामाजिक सुरक्षा के कई कार्यक्रम जो बैंक अकाउंट से सीधे जुड़े होते हैं मसलन, जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह बेहद उपयोगी और अहम जानकारी से संबंधित कार्यशाला है । सभी जिला परिषद सदस्य, मुखिया गण, पंचायत समिति सदस्य गण से कार्यशाला में अवश्य भाग लेने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.