प्रयागराज, मई 12 -- आल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन के आह्वान पर 25 व 26 मई को प्रस्तावित हड़ताल के क्रम में मंगलवार को प्रयागराज में एसबीआई की विभिन्न शाखाओं में कर्मचारियों ने मूक प्रदर्शन किया। शाखाओं में काला मास्क लगाकर विरोध दर्ज कराया गया। एसोसिएशन के प्रयागराज अंचल के महामंत्री मणींद्र नाथ शुक्ल ने जब तक प्रबंधन हमारी कर्मचारियों की भर्ती, अंतरमंडलीय स्थानांतरण रोक हटाने सहित कई मांगों का समाधान नहीं करता है, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन में एसोसिएशन के रीजनल सेक्रेटरी एसपी गर्ग, आंचलिक सचिव अजीत मिश्र, रीना सिंह, मयंक यादव, अभिषेक सिंह, सुरेंद्र सिंह, मनीष निषाद आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- चेहरे पर काला मास्क लगाकर स्टेट बैंक कर्मियों का प्रदर्शन यह भी पढ़ें- काला मास्क लगाकर बैंककर्मियों ने किया विरोध प्रदर्श...