एसबीआई कर्मचारियों का मांगों को लेकर प्रदर्शन
हल्द्वानी, मई 11 -- हल्द्वानी। प्रशासनिक कार्यालय कुसुमखेड़ा में अखिल भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कर्मचारी संघ के बैंक कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। भारतीय स्टेट बैंक स्टाफ एसोसिएशन दिल्ली सर्किल के अध्यक्ष कुलदीप सिंह बवेजा ने कहा कि यदि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आगामी 25 और 26 मई को देश भर के लिपिक और अधीनस्थ वर्ग के कर्मचारी पूर्ण हड़ताल पर चले जाएंगे। बताया कि मंगलवार को पूरे देश में बैंक कर्मचारी काला मास्क पहनने के साथ उपवास रखेंगे। कर्मचारी संघ मुख्य रूप से संदेशवाहकों व सशस्त्र गार्डों की भर्ती, स्थाई पदों पर आउटसोर्सिंग बंद करने, पर्याप्त कर्मचारियों की नियुक्ति, एनपीएस कर्मियों के लिए पेंशन प्रबंधक बदलने का विकल्प और क्रॉस सेलिंग के नाम पर गलत बिक्री रोकने जैसी मांगों पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.