लखनऊ, मार्च 27 -- उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग और एसबीआई के बीच शिक्षक पात्रता परीक्षा टीईटी-2026 के आवेदन शुल्क के लिए एमओयू हुआ है। एसबीआई के 'ई-पे' गेटवे से अभ्यर्थी अब सुरक्षित और निःशुल्क डिजिटल भुगतान कर सकेंगे। आयोग के अध्यक्ष डा. प्रशांत कुमार ने इसे पारदर्शी आवेदन प्रक्रिया की दिशा में बड़ी पहल बताया। कार्यक्रम में एसबीआई, लखनऊ मण्डल के मुख्य महाप्रबंधक दीपक कुमार डे, आयोग के सचिव मनोज कुमार, एसबीआई, प्रयागराज के डीजीएम (बी एंड ओ) पवन कुमार अरोड़ा मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...