एसबीआई औरैया शाखा के नए मुख्य प्रबंधक ने संभाला कार्यभार
औरैया, जून 12 -- औरैया। भारतीय स्टेट बैंक की औरैया मुख्य शाखा में प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव ने मुख्य प्रबंधक का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने ग्राहकों को बेहतर, पारदर्शी और आधुनिक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने ग्राहकों से इंटरनेट बैंकिंग, योनो ऐप समेत डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की। साथ ही बताया कि बैंक विभिन्न सरकारी योजनाओं, स्वरोजगार, आवास, शिक्षा, कृषि एवं लघु उद्योग संबंधी ऋण सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। इस मौके पर शाखा के अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्राहकों ने नवागत मुख्य प्रबंधक का स्वागत कर उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- ग्राहक सम्मेलन में सम्मानित किए गए श्रेष्ठ किसान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.