नई दिल्ली, अगस्त 30 -- नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक और उसकी अनुषंगी एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड एनएसई के प्रस्तावित 30,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के जरिये एक्सचेंज में अपनी कुल एक प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेच सकते हैं। एसबीआई के चेयरमैन सी एस शेट्टी ने कहा कि बैंक एनएसई के आईपीओ में हिस्सा लेगा और अपनी 0.65 प्रतिशत हिस्सेदारी का विनिवेश करेगा। हालांकि, अन्य शेयरधारकों के शामिल होने पर यह हिस्सेदारी कम भी हो सकती है। फिलहाल एसबीआई के पास एनएसई में 3.23 प्रतिशत और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स के पास 4.33 प्रतिशत हिस्सेदारी है। यह भी पढ़ें- NSE IPO में हिस्सा लेगा SBI, सब्सिडयरी कंपनियों का मिलाकर 1% हिस्सेदारी बेचने की तैयारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...