औरंगाबाद, अप्रैल 9 -- मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर थाना क्षेत्र के एनएच-19 स्थित एसबीआई एटीएम केंद्र पर साइबर अपराधियों की सक्रियता बढ़ गई है, जहां झांसा देकर एटीएम कार्ड बदलकर ठगी की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला पतेया निवासी नरेश सिंह के साथ हुआ, वे मंगलवार को एटीएम केंद्र पर पैसे निकालने पहुंचे थे। वहां पहले से मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने सहयोग के नाम पर उनका एटीएम कार्ड ले लिया और पिन पूछकर उन्हें कैमरे की ओर देखने को कहा, इसी दौरान उसने कार्ड बदल दिया और असली कार्ड लेकर फरार हो गया। कुछ ही देर में नरेश सिंह के खाते से 28 हजार रुपये की निकासी कर ली गई। पीड़ित ने एसबीआई शाखा प्रबंधक को इसकी सूचना देने के बाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, पुलिस ने मामला दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.