सहरसा, अगस्त 19 -- सहरसा, संवाद सूत्र। एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में मंगलवार को 'घरेलू अगरबत्ती निर्माण' प्रशिक्षण कार्यक्रम के नए बैच का शुभारंभ किया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठाने तथा प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त कौशल के आधार पर अपना उद्यम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। निदेशक पवन कुमार ने प्रशिक्षण की उपयोगिता और नियमित अभ्यास के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को अगरबत्ती निर्माण की प्रक्रिया, कच्चे माल का उपयोग, गुणवत्ता, पैकेजिंग, लागत निर्धारण एवं विपणन से संबंधित व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। संकाय सदस्य राहुल कुमार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा एवं आवश्यक गतिविधियों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Basti News: महिलाओं को स्...