शाहजहांपुर, अप्रैल 24 -- तिलहर। कच्ची शराब के विरोध में मारपीट के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने के बाद कार्रवाई शुरू हुई। एसपी से शिकायत के बाद पुलिस ने घायल महिला और उसके पोते का मेडिकल परीक्षण कराया। धन्यौरा गांव की राम बेटी का आरोप है कि घर के पास अवैध शराब बनाने का विरोध करने पर आरोपियों ने सोमवार को उसे और उसके पोते गौरव को पीटकर घायल कर दिया था। घटना के बाद वह कोतवाली पहुंची, लेकिन वहां न तो मुकदमा दर्ज किया गया और न ही मेडिकल कराया गया। बुधवार को मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचने पर पुलिस हरकत में आई और दोनों घायलों का मेडिकल कराया गया। यह भी पढ़ें- एसपी के आदेश पर मां-बेटी की पिटाई में केस दर्ज कोतवाल जुगुल किशोर पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...