एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग
प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 20 -- लीलापुर थाने के घरौरा गांव निवासी नूरजहां पत्नी मुस्ताक ने एसपी से की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि 17 अप्रैल को गांव में पड़ोसी से बकरी को लेकर विवाद हुआ था। मामले में दरोगा इद्रीश की तहरीर पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पीड़िता का आरोप है कि 19 अप्रैल को पड़ोसी फिर से घर आकर मारपीट किए। इसलिए पीड़िता ने पुलिस चौकी में शिकायत की। लेकिन चौकी पर तैनात दरोगा ने पीड़िता के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उसे भगा दिया। पीड़िता ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.