बहराइच, अप्रैल 15 -- बहराइच। अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल संरक्षक एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी की अगुवाई में पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव से मिला। संगठन की ओर से प्रकाशित स्मारिका एवं नमन पुस्तिका भेंट की। प्रदेश कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने स्वतंत्रता संग्राम 1857 से लेकर 1947 तक के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की गतिविधियों एवं संक्षिप्त परिचयात्मक दस्तावेज से पुलिस अधीक्षक को परिचित कराया। पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि वो सेनानी उत्तराधिकारी गणों के हर सुख दुःख में उनके साथ खड़े रहेंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह एडवोकेट, महामंत्री राजू मिश्र उर्फ मुन्ना भैया, नगर मंत्री अजय सिंह मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- एसपी से मिले...