हाथरस, मार्च 10 -- हाथरस। शहर के उद्यमी की मीतई स्थित करोड़ों रुपये की भूमि पर दबंगों की नजर है। पिछले सप्ताह दबंगों ने रात को बाउंड्री वाल तोड़ दी। इसके बाद दूसरे दिन जमीन पर पहुंचकर व्यापारी के कामगारों को धमकाया तथा काम बंद कराने का प्रयास किया। थाना स्तर से कार्रवाई न होने पर पीडि़त उद्यमी सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मिले तथा प्रकरण से अवगत कराया। उद्यमी राजकुमार अग्रवाल निवासी शांतिकुंज, मुरसान गेट ने बताया कि मतीई पर उनकी 35 बीघा भूमि है। इस जमीन पर कुछ असमाजिक तत्व कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। पोखर में उनकी जमीन चली गई थी। धीरे-धीरे लोग मिट्टी खोदते रहे और पोखर बड़ी हो गई। कुछ जगह पर बुर्जी-बिटौरा रखकर कंडे थापने लगे। जब इसका विरोध किया तो विवाद खड़ा कर दिया। उद्यमी ने बताया कि प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद जनवरी में कुछ ही बीघा जम...