एसपी से मिले अधिवक्ताओं ने की मुकदमे में धाराएं बढ़ाने की मांग
अमरोहा, जून 10 -- अमरोहा। गजरौला थाना क्षेत्र के गांव खाईखेड़ा में एक अधिवक्ता के साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर दुर्व्यवहार किया गया। आरोप गांव के ही एक राशन डीलर पर है। पीड़ित अधिवक्ता ने मंगलवार को अन्य वकीलों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले में दर्ज धाराओं को बढ़ाने और निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की। जानकारी के अनुसार गांव खाईखेड़ा निवासी कृपाल सिंह पेशे से अधिवक्ता हैं। उन्होंने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीती पांच जून की सुबह वह अपने घर के बाहर गाड़ी के पास खड़े थे। तभी गांव का राशन डीलर वहां पहुंचा और उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। अधिवक्ता का आरोप है कि राशन डीलर ने उन्हें जातिसूचक शब्द कहे। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो डीलर मारपीट पर उतारू हो गया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि थाना पुलिस ने इस मामले में हल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.