बस्ती, मार्च 29 -- बस्ती, निज संवाददाता। गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा गुरु गोबिन्द सिंह नगर कंपनी बाग, गुरुद्वारा भगत कबीर मगहर एवं उत्तर प्रदेश सिख मिशन समूह का प्रतिनिधि मंडल एसपी बस्ती डॉ. यशवीर सिंह से मिला। मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश सिख मिशन के प्रभारी सरदार बृजपाल सिंह, गुरद्वारा कंपनी बाग के प्रधान सरदार हरि सिंह, गुरुद्वारा भगत कबीर के इंचार्ज सरदार हरमीत सिंह ने समाज के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। इस मौके पर उन्हें सिक्ख इतिहास की पुस्तकें, शाल भेंटकर सम्मानित किया गया। एसपी ने कहा कि सिख समाज को पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग मिलेगा। इस मौके पर सरदार साहिब सिंह, परमिंदर सिंह, जसविंदर सिंह, लवप्रीत सिंह उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.