पलामू, मई 8 -- मेदिनीनगर। झारखंड आंदोलनकारी संगठन का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को पलामू के नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने जिले में बेहतर कानून व्यवस्था और भयमुक्त माहौल की उम्मीद जताई। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि पलामू जिला लंबे समय से विभिन्न समस्याओं से जूझता रहा है। खासकर जमीन माफियाओं और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिले में कानून व्यवस्था मजबूत होगी और गरीब तथा कमजोर वर्ग के लोगों को न्याय मिलेगा। आंदोलनकारियों ने कहा कि आम जनता को नए एसपी से काफी उम्मीदें हैं और उनके कार्यकाल में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण लगेगा। यह भी पढ़ें- अधिवक्ताओं ने उपायुक्त को समस्याओं से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.