बांदा, अगस्त 24 -- बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र की एक युवती ने एसपी को शिकायती पत्र सौंप मामले में निष्पक्ष जांच, आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग की है। पीड़िता का आरोप है आरोपी प्रभावशाली होने से साक्ष्यों को नष्ट कर सकता है और पुलिस जांच को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है। पीड़िता का आरोप है 27 फरवरी 2026 को उसे दिल्ली ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाया और उसकी सहमति के विरुद्ध दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने शादी का झांसा देकर शिकायत न करने का दबाव बनाया। पीड़िता का आरोप है इसके बाद भी शारीरिक व मानसिक शोषण किया गया और धमकी दी गई। यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण गर्भवती होने पर आरोपी ने उस पर जबरन गर्भपात कराने का दबाव भी बनाया। बात न मानने पर पीड़िता और उसके परिवार को रुपये लेकर मामला रफा-दफा करने का लालच दिया गया ...