उरई, मार्च 9 -- उरई। कोतवाली कोंच क्षेत्र के भेड़ के चरण सिंह ने एसपी से शिकायत कर पुलिस पर अनावश्यक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बीती 23 फरवरी 2026 को उनका साला झांसी के एक गांव का रहने वाला है, वह कोंच क्षेत्र की महिला को बहलाकर ले गया था। इस घटना के बाद से पुलिस उन्हें और पत्नी प्रीति देवी को पूछताछ के नाम पर परेशान कर रही है। जबकि, उनका मामले से कोई संबंध नहीं है। चरण सिंह का कहना है उनका और उनकी पत्नी का साले से लंबे समय से मनमुटाव चल रहा है। चरण सिंह ने एसपी से मामले की जांच करा उन्हें और परिवार को पुलिस उत्पीड़न से राहत दिलाई जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.