हजारीबाग, मई 8 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के कंचनपुर ग्राम निवासी निर्मल साव पिता स्वर्गीय हरदयाल साव ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अपनी जान-माल की सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। निर्मल साव जयप्रभा नगर के निवासी अरविंद कुमार पर पांच मई को उन पर कार चढ़ाने का आरोप लगाया है। निर्मल साव ने बताया कि वह किसी काम से डीटीओ ऑफिस गए थे, तभी अचानक अरविंद कुमार ने दुर्भावनापूर्ण तरीके से उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत छलांग लगाई, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई। आरोप है कि इस हमले के बाद विपक्षी ने उनका मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया, जिससे वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.