एसपी से जवान की शिकायत
भदोही, जून 27 -- भदोही, संवाददाता। औराई थाना क्षेत्र के बभनौटी गांव क्षेत्र में तैनात पुलिस जवान की शिकायत पुलिस अधीक्षक से किया गया है। समाजसेवी राहुल सिंह ने एक्स पर शिकायत करते हुए कहा कि जवान राजू आए दिन गांवों में पहुंच कर जांच के नाम पर लोगों को परेशान करता है। उसकी कार्यशैली से पुलिस एवं प्रदेश सरकार की छवि धूमिल हो रही है। गांव के लोगों को आए दिन वह धमकाने का काम करता है। कहा कि कि सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ एवं एसपी अभिनव त्यागी आमजन को न्याय दिलाने का काम कर रहे हैं जबकि जवान छवि धूमिल। मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई करने की मांग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.